logo

20वी राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बागेश्वर के पंकज कालाकोटी ने जीते चार स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

20वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बागेश्वर के ककड़ात निवासी पंकज कालाकोटी ने चार स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने लगातार नवीं बार 50 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल किया है।

15 मई से 21 मई तक देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में बागेश्वर के ककड़ात गांव निवासी व दो नगा रेजीमेंट में तैनात पंकज कालाकोटी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने लगातार नौवी बार प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता है। पंकज ने बताया कि वह 19वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में केवल 50 मीटर की पिस्टल प्रतियोगिता में पदक जीत पाए थे, किंतु दस मीटर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिस पर उन्होंने इसके बाद मेहनत की तथा कड़ी मेहनत के बाद 20वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 50 मीटर फ्री पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण, दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा दस मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पंकज ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता व कोच त्रिलोक सिंह कालाकोटी व अपनी दो नागा इंफेट्री बटालियन को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp