logo

सैंज क्षेत्र में धमका जंगली सुअर, लोगों में दहशत ( वीडियो)

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के सैंज में घनी आबादी के बीच जंगली सुअर के धमकने से लोगों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जंगली सुअर को जल्द पकड़ने की मांग की है।

नारायण देव वार्ड के सैंज में कल दिन दहाड़े जंगली सुअर के दिखने से लोग सकते में आ गए। वार्ड के लोगों ने छत से सुअर का वीडियो भी बनाया और वन विभाग को सूचित किया। स्थानीय लोगो ने बताया की करीब एक हफ्ते जंगली सुअर यहां आ रहा है। जिससे लोगो में दहशत बनी हुई है उन्होंने वन विभाग से जल्द उसे पकड़ने की बात कही। इधर रेंजर एसएस करायत ने बताया कि वार्ड में काफी घनी झाड़ियां हैं। सुअर वहीं छिप गया है। विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp