logo

सीज डंपर-पिकअप वाहनों की मुक्ति को लेकर संचालकों ने हरीश रावत से लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में पिछले एक वर्ष से सीज पड़े डंपर और पिकअप वाहनों की मुक्ति के लिए अब वाहन संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से गुहार लगाई है। वाहन स्वामियों ने जिला प्रशासन पर बिना ठोस कारण के वाहनों को सीज करने का आरोप लगाया है, जिससे उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा

बृहस्पतिवार को वाहन संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके डंपर और पिकअप वाहन लंबे समय से सीज पड़े हैं। संचालकों का कहना है कि जब वाहन पकड़े गए थे, उस समय वे किसी भी प्रकार के अवैध खनन कार्य में संलिप्त नहीं थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने पूछताछ के बहाने बुलाकर नियमों के विपरीत तरीके से वाहनों को सीज कर दिया।
वाहन स्वामियों ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनके वाहन अवमुक्त नहीं हो पाए हैं, जिससे वे बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर वाहनों को छोड़ने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार को इस प्रकरण में न्यायालय में प्रभावी पैरवी करनी चाहिए, ताकि वाहन संचालकों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर कुंदन कनवाल, राजेंद्र सिंह, चेतन सिंह, नीरज सिंह, पान सिंह, नारायण सिंह, नवीन चंद्र, पवन कुमार सहित 16 से अधिक वाहन स्वामी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Ad
Share on whatsapp