logo

दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने आ रहे यात्रियों की कार पिकअप से टकराई,एक की मौत तीन घायल

खबर शेयर करें -

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक कार और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, मृतका महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सिविल लाइन जोन क्षेत्र पुरानी चंद्रावल निवासी लक्ष्मण, वेद, कमल और किरण साथ में उनका एक बेटा हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे। वहीं, जैसे ही ये लोग मंगलौर में नहर के पुल के पास पहुंचे तो एक पिकअप गाड़ी ने विपरित दिशा से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 57 वर्षीय किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. गनीमत ये रही इस हादसे में कार चालक और एक बच्चा सकुशल बच गए।

इस मामले में मंगलौर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि आज सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिकअप चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हालांकि, इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है. जिसके बाद फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp