logo

दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर में एक की मौत 11 घायल।

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया
हादसे में घायल लोगों का उपचार जारी है वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp