logo

परकोटी ग्राम सभा में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित,59 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, निशुल्क दवाएँ वितरित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय (AAM) सिरकोट की ओर से ग्राम सभा परकोटी, ब्लॉक गरुड़ में शुक्रवार को एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. शिखा सम्मल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार और बहुउद्देश्यीय कर्मी हरीश चंद्र सिंह की टीम ने लगभग 59 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्त शर्करा (शुगर) एवं हीमोग्लोबिन जांच के साथ निशुल्क होम्योपैथिक औषधियाँ वितरित की गईं। शिविर में आयोजित योग सत्र में योग अनुदेशक मुकेश चंद्र ने ग्रामीणों को सरल एवं उपयोगी योगाभ्यास कराए तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभ बताए। डॉ. हेमलता गोस्वामी ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता और रोग-निवारण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ग्रामीणों ने इन बातों को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। शिविर में ग्राम प्रधान चंपा देवी, विनोद देवराड़ी, CHO नेहा बंगारी, ANM नीलम सती, आशा कार्यकर्ता दीपा पांडे, भुवन पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share on whatsapp