logo

164 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसओजी एवं थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष सिंह (35 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह, निवासी भराडी बमसेरा, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 164 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में मु0अ0सं0 FIR नंबर 21/2026, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जीवन सामन्त (एसओजी), हेड कांस्टेबल विनोद हर्बोला एवं कांस्टेबल हरीश सनवाल (थाना कपकोट) की अहम भूमिका रही। बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share on whatsapp