logo

एक बार फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम,महंगाई का लगा झटका

खबर शेयर करें -

देश मे एक बार फिर हुई गैस के दामों में बढ़ोतरी,1000 रुपए के पार हुवे दाम। देश में ईंधन के दाम लगातार आसमान पर पहुंचते जा रहे हैं। आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है. अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3.50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है। आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं जिससे खाना पकाना और भी महंगा हो गया है। देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp