logo

रेडक्रॉस के आह्वान पर युवक ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर । जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार करा रही महिला सहाना बेगम को O निगेटिव रक्त की कमी होने पर रवाँईखाल के संदीप परिहार मदद को आगे आए और एक यूनिट रक्तदान कर इलाज में मदद की। रेयर ग्रुप होने के कारण मरीज को रक्त मिलने में परेशानी हो रही थी। युवक द्वारा सही समय पर की गई मदद के लिए मरीज और उनके परिजनों ने आभार जताया है।


जिला अस्पताल में दुग बाजार निवासी सहाना बेगम का उपचार चल रहा है। उनके शरीर में रक्त की कमी को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल खून चढ़ाने की बात कही। ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप होने के कारण मरीज के परिजनों को रक्त मिलने में दिक्कत हो रही थी। रेडक्रॉस सोसायटी के‌ सदस्य मिक्की खान को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर अपील की। जिसे देखकर रवाँईखाल निवासी संदीप परिहार ने रेडक्रॉस सदस्य पवन थापा से संपर्क किया और रक्तदान करने की इच्छा जताई। रेडक्रॉस की मदद से उन्होंने ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर लैब टेक्निशियन योगेश धर्मसक्तू भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp