logo

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन।

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ0 राजेंद्र परिहार एवम् जिलाध्यक्ष भगवान भंडारी के नेतृत्व में किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन आश्रम पद्धति विद्यालय के नन्हे – मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया। भाजपा किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर जी के स्वस्थ एवम् दीर्घायु होने की कामना करते हुए बच्चों को मिष्ठान वितरित किया तथा अशक्त जनों को फल वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदन कठायत, कार्यालय प्रभारी दयाकृष्ण खोलिया, मंडल महामंत्री कंचन कठायत, योगेश परिहार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp