logo

NUJ की उधमसिंह नगर जिला इकाई भंग, जिलाध्यक्ष को किया बर्खास्त

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर (उधमसिंहनगर)। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा उधमसिंहनगर जिला इकाई को भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल को भी पद और सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है।

ज्ञात को कि भूपेश छिमवाल पर यूनियन के दान व चंदे की रसीदों का दुरूपयोग कर उन्हें खुर्द बुर्द करने का आरोप है। यूनियन द्वारा भूपेश छिमवाल को 5,20,000 रूपये की रिकवरी का कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।

पिछले कई महिनों से यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा भूपेश छिमवाल को यूनियन की रसीद बुक वापिस करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन उन्होंने रसीद बुकें वापिस नहीं की।

इस संबध में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 31 जुलाई को उन्हें नोटिस भी दिया था। लेकिन उन्होंने रसीदें वापिस करने के बजाय अगले ही दिन 1 जुलाई को रूद्रपुर कोतवाली में रसीद बुकें खो जाने की झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

फरवरी, 2023 में भूपेश छिमवाल द्वारा संगठन से लिए गये दान चंदे के कूपन और ब्लेंक रसीदें 19 मार्च को अधिवेशन की समाप्ति के बाद वापिस न किये जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह व श्री संदीप पाण्डे, महासचिव श्री सुनील मेहता तथा नैनीताल की जिलाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी सहित कई पदाधिकारियों ने दान चंदे के कूपन और ब्लेंक रसीदें वापिस लेने का प्रयास किया, लेकिन भूपेश छिमवाल ने दान चंदे की रसीद बुकें वापिस नहीं की।

संगठन पदाधिकारियों से सम्यक विचारोपरांत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 31 जुलाई को एक नोटिस के माध्यम से उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए संबधित अभिलेख जमा करने को कहा गया, किन्तु इसके बाद भी उनके द्वारा संस्था की संपत्ति वापिस न करने पर उन्हें पद और संगठन दोनों से बर्खास्त कर दिया गया है।

संगठन ने संस्था की संपत्ति की वापसी के लिए कानूनी कार्रवाई को भी प्रारंभ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp