logo

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एनयूजे ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। हल्द्वानी में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने आज बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। एनयूजे के जिलाध्यक्ष शंकर पांडे के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने मांग की कि पत्रकार पर हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और राज्य में शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कौसानी में पर्यावरण संरक्षण पर मंथन, एनजीटी ने अपशिष्ट प्रबंधन को बताया रोजगार का जरिया

पत्रकारों ने कहा कि हाल ही में हल्द्वानी के ऊँचापुल क्षेत्र में नजूल भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की लाइव कवरेज कर रहे जेजेएन न्यूज के संवाददाता दीपक अधिकारी पर दिनदहाड़े दबंगों ने जानलेवा हमला किया। दीपक अधिकारी वर्तमान में एक निजी अस्पताल में उपचाररत हैं। साथ ही एक सप्ताह पूर्व भी आरोपी अनिल चौहान और अजीत चौहान ने पत्रकार सचिन जोशी पर हमला कर रिवाल्वर तान दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, लेकिन पत्रकारों का कहना है कि सिर्फ गिरफ्तारी से समस्या का समाधान नहीं होगा। पत्रकारों ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। हम भय और असुरक्षा के माहौल में काम करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार इस पर संवेदनशील नहीं दिख रही है।एनयूजे ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हल्द्वानी हमले के पीड़ित पत्रकार को आर्थिक सहायता दी जाए, और राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हमले रोके जा सकें। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पाठक, प्रदेश सचिव जगदीश उपाध्याय, घनश्याम जोशी, कमल कांडपाल, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, बसंत चंदोला समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कपकोट को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल, 122 ग्राम प्रधानों ने लिया स्वच्छता अभियान सफल बनाने का संकल्प
Ad
Share on whatsapp