logo

एनएसयूआई ने सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नारेबाजी और प्रदर्शन पर जताई नाराजगी,कार्यवाही की करी मांग

खबर शेयर करें -

एनएसयूआइ ने सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नारेबाजी और प्रदर्शन पर प्रश्न उठाया है। उन्होंने कहा कि कैंपस पर धारा 144 लागू है। बावजूद अभाविप नारेबाजी में उतारू है। उन्होंने कहा कि ऐसे में विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है। वह परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए तैयारी कर रहे हैं।

बुधवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट के नेतृत्व में छात्रों ने बीडी पांडे कैंपस के निदेशक दीपा कुमारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा संचालित हो रही है। कालेज परिसर पर धारा 144 लागू है। नारेबाजी और प्रदर्शन आदि की अनुमति नहीं है। अभाविप नियमों के साथ खेल रहा है। जिससे विद्यार्थियों के परीक्षाफल पर असर पड़ सकता है। उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कमलेश कुमार, पंकज कुमार, राहुल कनेरा, अजय कुमार, राहुल बाराकोटी, सुनील, अक्षय, ललित, प्रकाश वाछमी, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp