logo

बागेश्वर में एनएसयूआई ने एवीबीपी का किया सूपड़ा साफ,9 साल बाद एनएसयूआई ने बागेश्वर परिसर में की जीत हासिल

खबर शेयर करें -


जिले में एक कैंपस व तीन डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। जिले में अभाविप का सूपड़ा साफ हो गया है, एनएसूआई का परचम लहराया है। बागेश्वर कैंपस के अध्यक्ष राहुल कुमार चुने गए। इसी तरह कांडा डिग्री कॉलेज की अध्यक्ष उमा जोशी, कपकोट गणेश, गरुड़ चिन्मय व दुग नाकुरी की चांदनी अध्यक्ष चुनी गईं। दुग नाकुरी डिग्री कॉलेज में सभी पदों पर निर्दलय प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चुनने के बाद उन्होंने अभाविप की सदस्यता दली है। देर शाम सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विजयी छात्रों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला।
मंगलवार बागेश्वर कैंपस में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। दो बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। नतीजे घोषित होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान्न वितरण किया। कैंपस के निदेशक डॉ. दीपा कुमारी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 2085 मतदाता थे। इसमें से 1273 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार ने खजाज सिंह टंगड़िया को 141 मतों से हराया। राहुल को राहुल कुमार 699, खजान 558 मत मिले। छात्र उपाध्यक्ष पद पर शिवपूजन तिवारी विजयी रहे। उन्हें 699 मिले। मयंक धौनी को 448 वोट मिले। वह 303 जीते। संयुक्त सचिव चंदन सिंह 226, धीरज कार्की 912 मिले। 686 मतों से जीते। कोषाध्यक्ष पद पर लाकेंद्र धपोला को 636 मत मिले, पंकज पपोला को 564 मत मिले। वह 72 मतदों से जीते। सांस्कृतिक सचिव तारा सिंह, विवि प्रतिनिधि गौरव जोशी, सचिव रोहित तथा छात्रा उपाध्यक्ष आरती जोशी निर्विरोध चुने गए। कांडा में डॉ. मधुलिका पाठक ने शपथ दिलाई। यहां मतदाता 267 थे। इसमें से 198 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर उमा जोशी 115, सहनशील को 73 वोट मिले। उपाध्यक्ष छात्र विक्रम कुमार 110, पंकज कांडपाल 73, उपाध्यक्ष छात्रा अंजलि 127, आस्ता नगरकोटी 53, सचिव काजल धपोला 112, हिमांशु जोशी 75, कोषाध्यक्ष विशेष वर्मा 111, गितेश पांडे 73 विवि प्रतिनिधि ज्योति 109, कल्पना 72 मत मिले। दुग नाकुरी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उधर कपकोट में भी नतीजे घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर गणेश कोरंगा को 159 तथा भूपेंद्र दानू को 90, उपाध्यक्ष छात्र गौरव सिंह को 159, पंकज सिंह 82, उपाध्यक्ष छात्रा करिश्मा 105, कविता 122, संयुक्त सचिव गायत्री 139, रीता मेहरा 93, सांस्कृतिक सचिव डौली 157, प्रिया आर्या 87, विवि प्रतिनिधि करिश्मा कोरंगा 149 तथा हेमा को 82 मत मिले।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp