logo

उत्तराखंड में अब छात्र छात्राओं को मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता, पके पकाए भोजन पर लगी रोक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में पके पकाए भोजन की तरह अब खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में उपस्थिति के आधार पर छात्र-छात्राओं को भत्ता दिए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को अगले आदेश तक पका पकाया भोजन न दिया जाए। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को 21 दिनों का सुरक्षा भत्ता दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी छात्र छात्राओं को उपस्थिति के आधार पर भत्ता दिया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से भोजन माताओं को भी फरवरी 2022 का मानदेय भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp