logo

नवविवाहिता की गिरने से हुई मौत, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गांसी गांव निवासी एक नव विवाहिता की गिरने से मौत हो गई है। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांसी गांव निवासी 19 वर्षीया तनुजा पत्नी नरेंद्र सिंह बुधवार की रात खाना खाने के बाद वॉशरूम गई। इस दौरान वह गिर गई। पति ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसे अंदर कमरे में लग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सरपंच चंचल सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तहसीलदार महेंद्र सिंह व एसआई विवेक भट्ट मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनाम भरा। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। उसके पिता दिल्ली रहते हैं, लेकिन सूचना के बाद गुरुवार को उसके ताऊ मौके पर पहुंचे। एसआई भट्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में किसी ने भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, अलबत्ता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छह पहले पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp