logo

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, गौरव कर्म्याल अध्यक्ष और भुवन जोशी वन सचिव

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की नई बागेश्वर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गौरव कर्म्याल को अध्यक्ष और भुवन चंद्र जोशी को सचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ।
सीईओ सभागार में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ जीएस सौन और डीईओ बेसिक विनय कुमार आर्या ने किया। संगठन में जगदंबा साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू जोशी को उपाध्यक्ष, गणेश सिंह रावल को संयुक्त सचिव, दयाल दानू को कोषाध्यक्ष, दीवान सिंह ऐठानी को संप्रेषक और धीरज कांडपाल को सांस्कृतिक मंत्री चुना गया। कैलाश अंडोला चुनाव अधिकारी और सौरभ चंद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, उपाध्यक्ष प्रमोद मेहता, सचिव हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp