बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन बागेश्वर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हो गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, मानदेय, समय पर भुगतान तथा कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नीरज उपाध्याय को जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए नीरज उपाध्याय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन लंबे समय से वे कई व्यावहारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवगठित संगठन का प्रमुख उद्देश्य कर्मचारियों की आवाज को मजबूती के साथ शासन और प्रशासन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन पूरी एकजुटता के साथ कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा शर्तों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेगा। नई कार्यकारिणी में अनूप काण्डपाल को संरक्षक बनाया गया। डॉ. सुमिता जोशी एवं सुरेश कुकरेती को उपाध्यक्ष, प्रीति कोरंगा को महासचिव, अमित तिवारी को सचिव तथा गिरीश पाठक को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कमल जोशी को संगठन का ऑडिटर नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज उपाध्याय ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि प्रत्येक एनएचएम कर्मचारी की समस्या सुनी जा सके। उन्होंने आपसी समन्वय, पारदर्शिता और सामूहिक संघर्ष पर जोर देते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प








