logo

जंगली मशरूम खाने से नेपाली परिवार बीमार जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

देवाल के ल्वाणी में सड़क निर्माण में काम कर नेपाली मजदूर के परिवार की जंगली मशरूम खाने से हालत बिगड़ गई। उन्हें 108 के माध्मम से पहले थराली भर्ती किया गया। मार्ग बंद होने के कारण बाद में बागेश्वर रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।


जिला अस्पताल बागेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार देवाल के ल्वाणी में काम कर रहे किशन बहादुर पुत्र जीत बहादुर गांव खढका छाप जिला सिंधु पालचोक नेपाल ने शनिवार को जंगली मशरूम की सब्जी बनाई। यह सब्जी उसके अलावा उसकी लड़की सपना, रजनी और पत्नी सरिता ने भी खाई। खाने के कुछ घंटे बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और सभी उल्टी करने लगे। अन्य लोगों की सहायता से उन्हें थराली के अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 के माध्मय से शाम साढ़े सात बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां पहुंचने के बाद भी सभी उल्टी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। इलाज कर रहे डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने बताया कि जंगली मशरूम खाने से फूड प्लाइजनिंग हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp