logo

भव्य कलश यात्रा के साथ जुल्किया में नवरात्र का हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें -

सैम मंदिर वार्ड के जुल्किया तोक की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद गोलू मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गुंजायमान रहा।

मंगलवार की सुबह जुल्किया और नदीगांव की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने मंदिर से सरयू तट तक कलश यात्रा निकाली। सरयू नदी से पावन जल लेकर बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। यात्रा के वापस मंदिर में पहुंचने के बाद विधिविधान से गोल्ज्यू देवता की मूर्ति स्थापित की गई। मुख्य यजमान उमेश जोशी, मोहन जोशी, गणेश जोशी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर खष्टी देवी, भगवती देवी, नेहा जोशी, उमा उपाध्याय, मुन्नी जोशी, कमला जोशी, खुशी जोशी, अनीता जोशी, दीपक जोशी, हिमांशु जोशी, योगेश जोशी, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp