logo

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बागेश्वर एवं जिला पत्रकार समिति द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी का किया आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला पत्रकार समिति एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बागेश्वर द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश की आजादी से लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन व राष्ट्रहित में पत्रकारिता की भूमिका पर चर्चा की गई।
इन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती है। देश की आजादी को लेकर हुए आंदोलन में हिंदी पत्रकारिता ने अंग्रेजों की जड़े हिलाकर रख दी थी। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के उद्भव एवं विकास में हिंदी भाषा के पहले अखबार उदन्त मार्तंड और उसके संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष दीपक पाठक, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बागेश्वर के अध्यक्ष शंकर पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी, केशव भट्ट, संजय साह जगाती, जगदीश उपाध्याय, सुशीला मेहता, लता प्रसाद, नरेंद्र सिंह, हिमांशु जोशी, किशन मलड़ा, हिमाशु गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp