logo

बनभूलपुरा में पैसे बाटने के मामले में नैनीताल पुलिस ने जांच करी शुरू

खबर शेयर करें -


एक युवक द्वारा बनभूलपुरा के हिंसा वाले इलाके में रुपए बांटने के मामले की नैनीताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो का भी संज्ञान लिया है जिसमें युवक बनभूलपुरा के हिंसा वाले इलाके के हिंसा प्रभावितों को रुपए बांट रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। पूरे प्रकरण पर हल्द्वानी के हिंदूवादी नेता ने हल्द्वानी थाने को तहरीर दी है।

बनभूलपुरा हिंसा के बाद हैदराबाद के सलमान नाम के व्यक्ति ने बनभूलपुरा पहुंचकर हिंसा प्रभावित लोगों को हजारों रुपए कैश के रूप में बांटे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में हिंदूवादी नेता कमल मुनि ने भी पुलिस को एक तहरीर दी है। कमल मुनि ने वीडियो के आधार पर युवक पर बनभूलपुरा में नोट बांटते हुए पुलिस के खिलाफ बयानबाजी और समुदाय को भड़काने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटने के वीडियो के मामले में अब तक यह जानकारी मिली है कि हैदराबाद के किसी एनजीओ के लोगों ने यहां कुछ लोगों को पैसे बांटे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा यह पैसा कहां से आया? किस माध्यम से आया? इन सभी चीजों की जांच चल रही है। जैसे ही तथ्य सामने आएंगे तो पुलिस के अलावा अन्य विभाग भी इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp