logo

न्यू सैनिक स्कूल के पास मिला रहस्यमयी पाषाण विग्रह, ग्रामीणों में उत्सुकता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: न्यू सैनिक स्कूल कठायतबाड़ा के समीप जल स्रोत के पास एक प्राचीन पाषाण प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में उत्सुकता फैल गई है। यह प्रतिमा विगत तीन माह से अज्ञात रूप से यहां रखी हुई है और देखने में प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व की प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा का काल और स्रोत अभी स्पष्ट नहीं है। प्रतिमा के धारा क्षेत्र में मिलने से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था भी जागृत हो गई है तथा लोग इसे ऐतिहासिक धरोहर मानकर देख रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि प्रतिमा का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए इसे जिला प्रशासन को सौंपने की तैयारी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिमा पर अपना स्वामित्व दावा करना चाहता है तो वह एक सप्ताह के भीतर विद्यालय प्रशासन या क्षेत्रीय समिति से संपर्क कर सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्रतिमा को विधिवत प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासी कैलाश मेहता, लोकेश पांडे, दीपक पांडे और मनोज कनवाल सहित कई नागरिकों ने प्रशासन से प्रतिमा का पुरातात्विक परीक्षण कराने और उचित संरक्षण की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि यह प्रतिमा प्राचीन मानी जाती है तो यह बागेश्वर की सांस्कृतिक धरोहर में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ सकती है।

Share on whatsapp