logo

नगरपालिका ने पांच दुकानदारों का पॉलीथिन रखने पर काटा छह हजार का चालान

खबर शेयर करें -

पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए नगरपालिका ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच व्यापारियों के यहां से तीन किलोग्राम पॉलीथिन प्राप्त होने पर छह हजार रुपये का चालान काटा गया। व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरुक भी किया गया।

पालिका के सफाई निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में चौक बाजार, तहसील मार्ग और बिलौना बाजार में चेकिंग अभियान चला। पालिका के कर्मचारियों ने दुकानों में जाकर पॉल‌ीथिन की जांच की। हालांकि अधिकांश दुकानदारों के यहां पॉल‌ीथिन नहीं मिली। ईओ सतीश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के पांच दुकानों में पॉलीथिन ‌बरामद हुई। जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। बताया कि पालिका का पॉलीथिन उन्मूलन अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में हिमांशु साह, दीपक कार्की, अजय कुमार, नवीन चिलवाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp