logo

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में बोर्ड परीक्षा में उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में बोर्ड परीक्षा में उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं का कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। 126 विद्यार्थियों की माताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि विवेकानंद नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाईस्कूल तथा इंटर बोर्ड में सर्वाधिक 126 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी माताओं को मातृत्व दिवस पर कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार प्रदान करने में उन्हें गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने मेधावियों से मेहनत के साथ बेहतर करने का आह्वान किया। इस दौरान मधुलिका पाठक, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मोहनी कोरंगा, बालादत्त तिवारी, विजया तोपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp