logo

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को मिला प्रोत्साहन

खबर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर): विकास खंड गरुड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में डेयरी विकास विभाग बागेश्वर के सहायक निदेशक अनुराग मिश्रा एवं विभागीय फील्ड स्टाफ ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में गरुड़ क्षेत्र की 20 दुग्ध समितियों से जुड़े लगभग 80 दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। इस दौरान दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 14 दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की गई। यह किट जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के हाथों वितरित की गई। कार्यक्रम में जनपद की सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली क्षेत्रपाल दुग्ध समिति के प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक पंकज कन्सेरी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने डेयरी विकास विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल से गौलापार शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश
Ad
Share on whatsapp