logo

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

खबर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पहाड़ों में मध्यम वर्षा गर्जन के साथ थंडर स्टॉर्म देखने को मिलेगा। वहीं मैदानी जिलों में जगहों पर इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। मैदानी जिलों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं चलने की वजह से कच्चे मकान और पेड़ गिरने से नुकसान हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक ऐसी परिस्थिति में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पहाड़ों में भी रेन थंडर स्ट्रॉम एक्टिविटी की वजह से तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि 23 मई को यह एक्टिविटी बढ़ जाएगी। 23 मई को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही पहाड़ों कि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान सुरक्षित स्थान में रुकने की कोशिश की बात भी कही ताकि हानि से बचा जा सके। वहीं 24 मई को एक्टिविटी कम हो जाएगी, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि का दौर भी देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड में आज अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 36°C तथा 22°C के लगभग रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp