logo

25 किमी नंगे पैर चलकर स्कूली बच्चों को दिया नशामुक्ति का संदेश

खबर शेयर करें -

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के संस्था अध्यक्ष और राष्टीय युवा पुरस्कार विजेता अजय ओली द्वारा अब तक
1, 10,000 से अधिक किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा कर 4,50,000 से अधिक लोगों तक पहुंच चुके हैं। जो की लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक में भी दर्ज है। अजय पेशे से करियर और मोटिवेशनल काउंसलर हैं और वो कहते हैं की बच्चों को शिक्षा से जोड़ना बहुत आवश्यक है और वह उसके लिए हमेशा लोगों को जागरूक करते रहेंगे। उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है की बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए और नशे से दूर किया जाए। अजय काउंसलिंग और अन्य माध्यम से खुद ही अपनी आजीविका कमाते हैं और फिर उसे समाज के लिए लगा देते हैं।

शिक्षा से जोड़ना और नशे की प्रवृत्ति से बच्चों को दूर करना इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य बिंदु :

  1. 13 जिले, 45 शहर और 55000 से ज्यादा लोगों को करेंगे जागरूक।
  2. कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत भी 40,000 से अधिक स्कूल जाने वाले बच्चों की करेंगे कैरियर काउंसलिंग।
  3. 750 km की पैदल यात्रा का भी लक्ष्य करेंगे पूरा।
  4. पिथौरागढ़ से शुरू कर चंपावत के लोहाघाट में संपन्न होगा जागरूकता अभियान।

गढ़वाल के 7 जिले करने के बाद आज बागेश्वर में 12 किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा कर बागेश्वर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया और इसके बाद जीआईसी कपकोट, हर्षिला और असु क्षेत्र के स्कूल में 600 से ज्यादा बच्चों को जागरूक किया और उन्हें भविष्य में सफल होने के गुण भी सिखाए। उन्होंने कहा की अपने लक्ष्य को पहचाने और जिंदगी में वही करें जिसको करने में आपको मजा आता है। तभी आप सफलता तक पहुंच पाएंगे।
बच्चों और अध्यापकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और लगातार फिर से बच्चों की काउंसलिंग करने की बात पर जोर दिया। बच्चों में इसका काफी उत्साह दिखा और उन्होंने शपथ भी ली की समाज को नशा मुक्त करने में अपने भविष्य को संवारने में वह इस अभियान से अवश्य जुड़ेंगे। कल इसी अभियान के तहत अजय द्वारा जीआईसी कांडा और जीजीआईसी कांडा में भी 400 से अधिक बच्चों के साथ जागरूकता अभियान किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp