अपनी धरोहर संस्था द्वारा भागीरथी-छतीना में आयोजित बृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, उप जिलाधिकारी हरगिरि, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिलाधिकारी ने धरोहर संस्था को पौधारोपण कार्यक्रम के लिए बधार्इ देते हुए कहा कि हमारा परिवेश हरा भरा रहे, यह सब की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं पर्यावरण सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा पौध लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा भी अतिआवश्यक है। वृक्षारोपण से सामान्य जन व वन्य जीवों को फल, भोजन, लकड़ी, शुद्ध हवा प्राप्त होती है। प्रदूषण कम होने से ग्लोबल वाÉमग का खतरा कम हो जाता है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है, इस वृहद पौधारोपण अभियान में सभी लोग अपने घरों के आसपास, कृषक बंधु अपनी खेती की मेढ़ों के किनारे, विद्याथÊगण अपने संस्थान स्कूल व कॉलेज परिसर में, व्यवसायी व समाजसेवी औद्योगिक परिसरों, पार्क, वाटिका आदि में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति पेड़ अवश्य लगायें व उसकी सुरक्षा भी करें।








