logo

बागेश्वर में वंदे मातरम के 150 वर्ष और लौह पुरुष पटेल की 150वीं जयंती पर सामूहिक गान व पदयात्रा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद बागेश्वर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी कुंदन लटवाल और दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। नगर पालिका परिषद परिसर में दोनों नेताओं सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने मिलकर वंदे मातरम का सामूहिक गान किया। इस अवसर पर देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। वंदे मातरम के सामूहिक गान के बाद नगर में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका को मजबूत संदेश देना रहा। पदयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
जिला प्रभारी कुंदन लटवाल ने कहा कि वंदे मातरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इसके 150 वर्ष पूरे होना सिर्फ एक ऐतिहासिक क्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज हमने संकल्प लिया है कि सरदार पटेल द्वारा एक भारत—श्रेष्ठ भारत के जो सपने को साकार किया गया, उसे और मजबूत बनाएँगे।उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वही दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। उनकी 150वीं जयंती पर हम सभी को राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यपरायणता और समाज सेवा जैसे मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। वंदे मातरम के 150 वर्ष हमें देशभक्ति और त्याग के आदर्शों को फिर से याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या,पूर्व मंत्री बलवंत भोर्याल,नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी, जिला महामंत्री संजय परिहार,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, धीरेन्द्र परिहार, कमल सिंह,मनोज बचखेती,प्रेमा परिहार, दयाल पांडे,विक्रम साही आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उफनती नदी में फंसे मजदूर के लिए देवदूत बने ग्राम प्रधान,जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू
Ad
Share on whatsapp