logo

मानसी ने किया टॉप, गौरव और स्पर्श ने भी लहराया सफलता का परचम

खबर शेयर करें -

–
बागेश्वर : सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बागेश्वर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर छात्रों ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
जिले की टॉपर मानसी बिष्ट ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय कौसानी की छात्रा मानसी का सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। दूसरे स्थान पर गौरव भट्ट रहे, जिन्होंने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के गौरव की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं तीसरा स्थान स्पर्श पांडे ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र स्पर्श भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सीबीएसई परिणाम में जिले के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालयों में उत्साह का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp