बागेश्वर।
बागेश्वर निवासी मनोज चंद्र बचखेती ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और कानून के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे बागेश्वर जनपद में हर्ष और गर्व की भावना देखी जा रही है।
मनोज चंद्र बचखेती की इस सफलता को क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से युवा वर्ग को यह संदेश मिलता है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उनकी सफलता पर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्शवान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में अधिवक्ता गजेंद्र मेहता, अधिवक्ता हरीश जोशी, अधिवक्ता नरेंद्र कोरंगा, अधिवक्ता मनोज कुमार जोशी, अधिवक्ता आदित्य धपोला सहित बागेश्वर जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
सभी ने मनोज चंद्र बचखेती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और वे आगे चलकर समाज और न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।








