logo

16 व 17 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे मनीष सिसौदिया

खबर शेयर करें -

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 16 और 17 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. मनीष सिसोदिया देहरादून और उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. आप नेता उमा सिसोदिया ने दौरे की जानकारी दी है.

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंगलवार 16 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. मनीष सिसोदिया 16 व 17 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं. मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे की जानकारी आप नेता उमा सिसोदिया ने दी.

16 नवंबर की सुबह मनीष सिसोदिया देहरादून पहुंचेंगे और देवभूमि बिजनेस डायलॉग में ट्रेडर्स के साथ मीटिंग करेंगे. इसके बाद देर शाम देहरादून से उत्तरकाशी की ओर रवाना होंगे. 17 नवंबर को उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान जाएंगे. उसके बाद उनका शौर्य स्थल में भी जाने का कार्यक्रम है.

जानकारी के मुताबिक, मनीष सिसोदिया का उत्तरकाशी के ज्ञानसू टनल से रोड शो भी होने जा रहा है. इसके अलावा वो काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन करेंगे. साथ ही उत्तरकाशी में रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. देर शाम उत्तरकाशी से वापसी करने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp