logo

मनीष डंगवाल बने भाजपा जिला आईटी सयोजक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन को तकनीकी क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में आइटी संयोजक और सह संयोजकों का गठन किया गया है।

इसी क्रम में जिला बागेश्वर के भी सभी मंडलों में आइटी विभाग की टीम का गठन कर लिया गया है। मनीष डंगवाल को बनाया जिले का आईटी सयोंजक। मनीष ने जिले के सभी आठ मंडलों में आइटी के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए है।

मनीष ने बताया कि भाजपा ने कोरोना जैसी महामारी के समय से ही अपने संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया है। अब मंडल स्तर तक तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में पार्टी को पूर्ण समर्पण भाव से विजयी बनाने का संकल्प आइटी विभाग ने भी लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp