logo

ब्लेंडेड एजुकेशन टूल एवं आईसीटी के उपयोग से विद्यालयों में पठन्-पाठन प्रकिया को बनायें रुचिकर- चक्षुष्पति अवस्थी

खबर शेयर करें -

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के तहत जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। इस प्रशिक्षण के द्वारा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी कौशलों की व्यवहारिक उपयोग पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।कार्यक्रम का उद्घाटन डायट के प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बदलती हुई परिस्थितियों में एक शिक्षक के लिए शिक्षण अधिगम कौशलों को प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी होना अनिवार्य है। शिक्षण में उपयोगी आईसीटी टूल्स की जानकारी होना आज के समय की नितांत आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बागेश्वर पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दो चरणों में 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रथम चरण 11 से 15 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ओपन एजुकेशनल रिसोर्स के ऑनलाइन टूल्स जैसे गूगल डॉक्स,स्प्रेडशीट, ओ-लैब, जूम, गूगल मीट, सर्वे टूल्स- गूगल फार्म, वीडियो कांफ्रेंसिंग टूल, आर्टीफिशियल इंटलीजेंस, ऑडियो वीडियो टूल्स, साइबर सेफ्टी, कॉपीराइट एवं साइबर हाईजीन आदि अनेक बिंदुओं के बारे में हैण्डसऑन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण में डाॅ. संदीप कुमार जोशी, पूजा लोहुमी, ललित मोहन जोशी, हेम चन्द्र पाण्डेय द्वारा संदर्भदाता के रूप में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर डाॅ. उर्मिला बिष्ट, नीरज पन्त, पूजा लोहुमी, पुष्कर सिंह, विशन गिरी समेत समस्त 50 प्रतिभागी मौजूद रहे।

Share on whatsapp