logo

नदीगांव–गिरेछीना रोड पर सड़क धंसी, जल संस्थान की मुख्य लाइन फटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर क्षेत्र के नदीगांव–गिरेछीना मार्ग पर जजी मोड़ के पास जल संस्थान की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सड़क धंस गई, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। सड़क के धंसने से यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदीगांव क्षेत्र में लंबे समय से कई स्थानों पर पेयजल लाइन से पानी लगातार बह रहा है, जिससे एक ओर जहां भारी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़कों को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत की गई होती तो सड़क धंसने जैसी स्थिति से बचा जा सकता था। लगातार बहते पानी के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ जनेऊ शुद्धीकरण, विधि-विधान से धारण किया जनेऊ

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल संस्थान तत्काल क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराए तथा सड़क को भी शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि पेयजल की बर्बादी रोकी जा सके और आवागमन सुरक्षित हो। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Share on whatsapp