logo

महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से, सदस्यता अभियान का भी किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिला महिला कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि अब गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सरकारों की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.48 लाख की साइबर ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने उड़ाए रुपये

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसलिए अब महिलाओं को सिर्फ कांग्रेस पर भरोसा रह गया है। महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। नगर पालिका तथा पंचायत चुनाव को कांग्रेस फतह करेगी। इसमें महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपा धपोला ने की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, प्रीति आर्या, मीना देवी, राजेंद्र परिहार, ललित गोस्वामी, संजय चन्याल, भीम कुमार, कमलेश गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा
Ad
Share on whatsapp