जिले में महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। बाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि बाल्मीकि के मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में भजन संध्या, महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर आधारित नाटक और बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बारिश के चलते इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी।
महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर हर साल बाल्मीकि समाज के लोग नगर में भव्य शोभायात्रा निकालते थे। बाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा शुरु होकर पूरे नगर से गुजरती थी। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धरकर बच्चे शोभायात्रा में भागीदारी करते थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण इस साल शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया।
आयोजकों ने बताया कि महर्षि बाल्मीकि मंदिर में ही इस साल कार्यक्रम किए गए। पूरे दिन लोग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। सायंकाल मुख्य अतिथि रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर में भजन-कीर्तन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और रात तक लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव भारती, सचिव चंदन लाल, राजन भारती, संजय, विशाल, रामभरोसे, बबीता, सुनीता, संगीता, अनीता, राकेश, कुणाल, मिथुन आदि मौजूद रहे।








