logo

मां नंदा सर्वदलीय महिला ग्रुप अल्मोड़ा ने जीती महिला होली की प्रतियोगिता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: युवा होली समिति ने महिला होली प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें मां नंदा सर्वदलीय महिला ग्रुप अल्मोड़ा प्रथम रहा। जबकि सुनेरा कोट महिला ग्रुप अल्मोड़ा द्वितीय तथा बागनाथ तीसरे स्थान पर रा। उन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

बागनाथ मंदिर परिसर पर आयोजित महिला होली में बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के नौ टीमों ने भाग लिया। प्रथम टीम को 123, द्वितीय को 122 तथा तृतीय टीम को 121 अंक प्राप्त हुए। निर्णायक गोपाल सिंह बोरा, सविता जोशी तथा राजेंद्र प्रसाद थे। इस दौरान आयोजक अनुज साह, दीपक कठायत, दीपक नगरकोटी, रचित साह, नवीन रावल, उमेश साह,हेमंत साह, राहुल साह, डॉ राजेंद्र परिहार, किरन पांडेय,मीरा रावल, बबलू नेगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp