logo

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बदियाकोट में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

खबर शेयर करें -

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराए गए दिसंबर 2025 के प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन में विश्व दिव्यांग दिवस मनाए जाने के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा जनपद बागेश्वर के दूरस्थ क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट में एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर आमजन को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी।

शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं—जैसे वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं—के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटा, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल पांकड़ में पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी हुआ ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग

इस अवसर पर थाना कपकोट के थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई और सतर्कता बरतने की अपील की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में कुल 35 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 4 लोगों की रक्त एवं शुगर जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 वरिष्ठ नागरिकों को चलने हेतु छड़ी और 3 वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर अनीता कुमारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO), बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, नशे के दुष्परिणामों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता परेशान, बिल ठीक नहीं हुए तो होगा आंदोलन : हरीश ऐठानी

कार्यक्रम के सांस्कृतिक पक्ष को प्रोत्साहित करते हुए सचिव द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं स्वागत गीत में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भी वितरित किए गए।

शिविर के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को एक ही मंच पर स्वास्थ्य, समाज कल्याण और विधिक सहायता की जानकारी मिलने से लाभान्वित किया गया। आयोजकों ने इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp