logo

रूद्रपुर में हुआ जहरीली गैस का रिसाव, एसडीएम सहित 32 लोग हुए बेहोश।

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जहरीली गैस के प्रभाव से 32 लोग बेहोश हुए हैं। अभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साथ एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा सहित एसडीआरएफ के जवान भी जहरीली गैस के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कबाड़ी की दुकान पर रखे एक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ है। इसके बाद गैस की चपेट में आने से कई लोग बदहवास हो गए। गैस सिलेंडर को टीम द्वार डिस्पोज कर दिया गया है।

जहरीली गैस की चपेट में सीओ आशीष भारद्वाज के साथ ही उनके गनर भुवन चंद्र और चालक गणेश सत्याल भी प्रभावित हुए हैं।

जिला अस्पताल के के अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा का कहना है कि अस्पताल पहुंचे ज्यादातर लोगों की सांस की दिक्कत हो रही है। साथ ही गले में इन्फेक्शन और खांसी की समस्या भी हो रही है। सभी को ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार हर रोगी का गहनता से जांच कर रही है। सभी की हालत खतरे से बाहर है.

एडीएम ललित नारायण मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और इंडस्ट्रियल सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंच कर गैस सिलेंडर को खाली स्थान पर पहुंचाया और सिलेंडर को डिस्पोज किया। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। इसके अलावा एसपी क्राइम और राजस्व की टीम को कबाड़ का व्यापार करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। इलाके में अवैध रूप से चल रहे ऐसे कार्यों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp