logo

सिरकोट लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास, काश्तकारों को मिलेगा सिंचाई संकट से स्थायी समाधान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विधानसभा बागेश्वर की विधायक पार्वती दास एवं दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने जिला योजना के अंतर्गत गरुड़ ब्लॉक में सिरकोट लिफ्ट सिंचाई योजना का विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। योजना के पूर्ण होने से सिरकोट क्षेत्र के काश्तकारों की कृषि भूमि की सिंचाई समस्या का समाधान होगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि सिरकोट क्षेत्र लंबे समय से सिंचाई सुविधा की कमी से जूझ रहा था। लिफ्ट सिंचाई योजना के शुरू होने से किसानों की उपज में वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे बंजर होती भूमि को फिर से उपजाऊ बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जर्नादन लोहनी,जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने योजना को क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। वहीं ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों को खेती के प्रति फिर से प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिरों में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शारदा देवी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, भूमि दानदाता एल.एम. सती, ग्राम प्रधान कृष्णा बिष्ट, खुमुली देवी, मुन्नी देवी सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में अतिथियों ने योजना को शीघ्र पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया और क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Share on whatsapp