logo

सिराज के तूफान में डूबी लंका, 50 रन में हुई ऑल आउट

खबर शेयर करें -

एशिया कप के फाइनल में रविवार को मोहम्मद सिराज ने तहलका मचा दिया। मोहम्मद सिराज ने अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हुए अब तक 6 विकेट ले लिए हैं जिससे श्रीलंका पूरे मैच में मात्र 50 रन ही बना पाया। सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेने का करिश्मा भी कर दिखाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बह रहे जम्मू-कश्मीर के युवक की बचाई जान, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता ने दिखाया साहस

टॉस जीता श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया मगर श्रीलंकाई कप्तान का यह दाँव उल्टा पड़ गया क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम की कमर ही तोड़ दी। पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका का पहला विकेट गिराया। तभी से श्रीलंका के बुरे क्रिकेट की शुरुआत हो गई थी इसके बाद जब मोहम्मद सिराज के हाथ में गेंद आई तो उन्होंने तहलका ही मचा दिया और एक के बाद एक श्रीलंका के बल्लेबाजों को दिन में ही तारे दिखाने शुरू कर दिए हैं। मोहम्मद सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट लेकर श्रीलंका को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। श्रीलंका की टीम मात्र 50 रन में ऑल आउट हो गई। भारत की जितने के लिए 50 ओवर में 51 रन बनाने है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp