logo

कुमाऊं रेजीमेंट ने किया माउंट दुुर्गाकोट को फतह,चोटी पर फहराया तिरंगा

खबर शेयर करें -

कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के जवानों ने कपकोट के सुंदरढूंगा की माउंट दुुर्गाकोट पर्वत का सफल अभियान पूरा कर लिया है। जवानों ने चोटी में जाकर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाया। पहली बार सेना के दल ने इस चोटी पर जीत हासिल की है। 

यह भी पढ़ें 👉  दर्द का संन्यासी,जिसने अपना सब कुछ खोकर औरों का सहारा बनना चुना


 कुमाऊं और नागा जवानों का दल पिछली नौ मई को खर्किया पहुंचा था। कपकोट से खर्किया तक जवानों को छोड़ने के लिए थानाध्यक्ष और पुलिस टीम गई थी। 10 मई से 20 मई तक दल का अभियान चला और 21 मई को दल 5800 मीटर ऊंची दुर्गाकोट चोटी को फतह करने के बाद वापस लौट आया है। रविवार को दल के सभी सदस्य कर्मी गांव में रुके। जहां 23 से 25  मई तक सेना का स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। दल का नेतृत्व सेना के मेजर अशोक कपूर कर रहे हैं। दल में कुल 30 सदस्य शामिल थे। जिनके साथ स्थानीय गाइड स्वरूप सिंह और अन्य लोग भी पर्वतारोहण को गए थे। 20 मई को दल ने माउंट दुर्गाकोट को फतह किया था। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई धर्मांतरण से जुड़े मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp