logo

प्रदेश में फूटा कोविड बम, 1500 से ज्यादा लोगो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

खबर शेयर करें -

राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोविड के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। आज को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 1560 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी शनिवार को प्रदेश भर में 1560 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 270 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।

उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3254 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 537 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 404, बागेश्वर जिले में 13, चंपावत जिले में 46, उत्तरकाशी जिले में 20, हरिद्वार जिले में 303, अल्मोड़ा जिले में 52, रुद्रप्रयाग जिले में 6, पिथौरागढ़ जिले में 82, टिहरी जिले में 28, चमोली जिले में 8, पौड़ी जिले में 24, और उधमसिंह नगर जिले में 37 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश भर में 814 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp