logo

भाभी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले देवर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भाभी पर ब्लेड से हमला करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के हमले में महिला घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार जनपद बागेश्वर ने थाने पर आकर तहरीर दी कि 19 सितंबर को उसके भाई सौरभ कुमार ने वादी की पत्नी (आरोपी की भाभी) गीता देवी के घर में जबरदस्ती घुसकर गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की नियत से ब्लेड से वार किया गया। पुलिस ने 307/504/452 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और कोतवाली पुलिस टीम जगदीश ढकरियाल के नेतृत्व में आरोपी की तलाश में जुट गई। आज पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ कुमार को कांडा टेक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp