logo

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का पुरड़ा में हुआ शुभारंभ, पहले दिन अंडर-14 व 19 बालिकाओं की प्रतियोगिताएं संपन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान पुरड़ा राजेन्द्र थायत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान देशपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कॉलेज पुरड़ा के प्रधानाचार्य के द्वारा की गई। संचालन हेम उपाध्याय ने किया। खेल महाकुंभ के प्रथम दिवस में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  362 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को तीन साल की सजा

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालकों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ, खेल प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर अजय बोरा, ममता शाह, गोपाल प्रसाद, दीपा मेहता, कमला परिहार और मीनाक्षी आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों में 400 मीटर दौड़ (बालिकाएं) में कु. निशा आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 600 मीटर दौड़ (बालक) में कु. माही थायत, छात्र ज्योति पब्लिक स्कूल पुरड़ा ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया गौरव जोशी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Share on whatsapp