logo

विवाहिता की हत्या मे कौसानी पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

खबर शेयर करें -

कौसानी थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता के मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया । इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष जीवन चुफाल ने बताया कि तीन दिन पहले कौसानी के अमोली गधेरे में एक विवाहिता का शव मिला। बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। शिनाख्त करने से पहले पति ने उसकी गुमशुदगी भी लिखाई थी। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई वज्यूला निवासी सूरज कुमार पुत्र पूरन राम ने पुलिस में बहिन की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी बहन दीपा देवी को उसके पति जगदीश राम ने मारकर शव अमोली के गधेरे में छिपा दिया और पुलिस में गुमशुदगी लिखा दी।

सूरज की तहरीर के बाद पुलिस ने जगदीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी जगदीश राम पुत्र गोपाल राम निवासी अमोली, गरुड़ को खरक तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में आरक्षी रवींद्र सिंह, हरिशंकर आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp