logo

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कार्तिकेय रावल का स्कूल में हुआ सम्मान

खबर शेयर करें -

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जो कि विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई जिसका आयोजन इंडोर स्टेडियम बागेश्वर में किया गया। जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा 4 के छात्र कार्तिकेय रावल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर 11 सिंगल में पहला स्थान, अंडर 13 सिंगल में द्वितीय स्थान, अंडर 13 डबल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आज विद्यालय में सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्य विजय टैलिस ने कार्तिकेय रावल के उज्जवल भविष्य की कामना की और सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेलों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास दोनों पूर्ण हो सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp