logo

पोथिंग रोड पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात बहाल, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच कपकोट क्षेत्र के पोथिंग रोड पर मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कपकोट और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी क्रम में थाना कपकोट से सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने वुडन कटर और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सड़क से हटाया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।
मार्ग खुलने के बाद स्थानीय प्रशासन, वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं तथा जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला लोकपर्व पर जौलकांडे में हुआ वृहद वृक्षारोपण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad
Share on whatsapp